पेट निकलने का कारण कहीं गर्भाशय में सूजन तो नहीं...

कई महिलाओं को पेट मेंं दर्द की समस्या होती है जिसे वे अक्सर सामान्य पेटदर्द समझकर नजरअंदाज कर देती हें। कई बार ये खानपान में गड़बड़ी के कारण होता है लेकिन अगर ऐसा लंबे समय से हो रहा है तो इसका कारण बच्चेदानी में सूजन भी हो सकता है। इस स्थिति में महिला को पेट दर्द के अलावा बुखार, सिर में दर्द और कमरदर्द के लक्षण भी दिखाई देते हैं। इसके इलाज में देरी करने पर कैंसर की स्थिति भी बन सकती है। इसे गर्भाशय फाइब्राएड कहते हैं। जानते हैं इसके बारे में...

क्या है गर्भाशय फाइब्रॉयड
फाइब्रॉयड एक नॉन-कैंसर ट्यूमर है जो गर्भाशय की मांसपेशी पर बढ़ते हैं। फाइब्रॉयड का आकार मटर के बीज से लेकर खरबूज जितना भी हो सकता है। करीब २० फीसदी महिलाओं में इसके मामले पाए जाते हैं। महिलाओं में करीब ३०-५० की में उम्र में इसके होने की आशंका होती है। इसके मामले अधिक वजन वाली महिलाओं में अधिक देखने को मिलते हैं।

लक्षण
गर्भाशय में सूजन की स्थिति में पेट का आकार बढ़ताहै और यह प्रेग् नेंसी जैसा लगता है। इसके अलावा हल्का बुखार, मिचरी, सिरदर्द, पेट में गैस बनना, कब्ज रहना या कमरदर्द होने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा मांसपेशियों में कमजोरी, पीरियड्स के दौरान दर्द अधिक होना भी शामिल है। ऐसे लक्षण दिखें तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

फिटनेस है जरूरी
ऐसी स्थिति से बचने के लिए शरीर को फिट रखें। बिना वर्कआउट के मांसपेशियों कमजोर हो जाती हैं ऐसे में सूजन आ जाती है। इसका खतरा उन महिलाओं को सबसे ज्यादा होता है जो साड़ी पहनती हैं और दिनभर एक जगह बैठी रहती हैं। ऐसे में गर्भाशय पर दबाव बनता है और सूजन आ जाती है। ऐसी स्थिति में विश्ेाष सावधानी बरतें और एक्टिव रहें।

ये हैं कारण
भूख से अधिक भोजन लेना
भूख से अधिक भोजन करने से कई बार महिलाओं के गर्भाशय में सूजन आ जाती है। कई बार महिलाओं को बहुत बाद में गर्भाशय में सूजन का पता चलता है जिसके कारण उन्हें सिर दर्द, बुखार और कमर दर्द का लगातार सामना करना पड़ता है और वो इसे सामान्य दर्द समझकर उसी की दवा खाती हैं। ये कई बार आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

कब्ज या गैस के कारण
पेट में कब्ज या गैस बन जाने के कारण भी कई बार यूट्रस में सूजन आ जाती है। इसमें महिलाओं को लगातार पेटदर्द की शिकायत होती है। इससे बचने के लिए महिलाओं को मिर्च, मसाले वाले और तले-भुने खानों से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा मिठाई भी लेने से बचें।

Post a Comment

أحدث أقدم