हिंदू धर्म में गाय को यूं ही नहीं पूजा जाता। सच कहें, तो गाय एक जीता-जागता ईश्वर का रूप है। वह मां है, उसे लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है। गाय माता के न सिर्फ दूध में आपार शक्ति है, बल्कि उसके मूत्र से भी कई आसाध्य रोगों को जड़ से ठीक किया जा सकता है। उसी में से एक है कैंसर। जी हां, गौमूत्र से कैंसर का ईलाज संभव है। हालांकि, इस बात के दावे बहुत पहले से किए जा रहे थे, लेकिन हाल ही गुजरात की एक यूनिवर्सिटी ने भी गौमूत्र से कैंसर के ठीक होने का दावा किया है।
दरअसल, गौमूत्र में नाइट्रोजन, कॉपर, फॉस्फेोट, यूरिक एसिड, सोडियम आदि मौजूद होते हैं, जिससे यह रोगों से लडऩे की क्षमता प्रदान करते हैं। जहां तक गुजरात की जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय की बात है, तो बायोटेक्नोलॉजी साइंटिस्ट ने गौमूत्र से किसी भी तरह के कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि गौमूत्र से अधिकांश तरह के सामान्य कैंसर जैसे, मुंह, गर्भाशय, फेफड़ों, गुर्दे, त्वचा और स्तन का ट्रीटमेंट संभव है।
शोधकर्ता बताते हैं कि यह रिसर्च आसान नहीं थी। इसमें सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, तब कहीं जाकर सफलता मिली। रिसर्च टीम की सहायक प्रोफेसर श्रद्धा भट्ट बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले हमने एक बोतल में कैंसर कोशिकओं को डाला, उसके बाद इन कोशिकाओं को खत्म करने करने के लिए आवयश्क गौमूत्र की सटीक मात्रा मिलाई। एक दिन में ही नतीजा चौंकाने वाला था।
रिसर्च टीम में भट्ट के साथ रुकमसिंह तोमर और कविता जोशी भी शामिल हैं। वैज्ञानिकों का अगला कदम चूहे होंगे। जी हां, अब यह रिसर्च अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। चूहे पर की गई रिसर्च के बाद इसमें जो सफलता मिलेगी, उसी बात को ध्यान में रखकर गौमूत्र से मेडिसिन तैयार की जाएगी।
कीमो से बेहतर है गौमूत्र...
इसमें कोई दोराय नहीं मौजूदा दौर में कैंसर के ईलाज के लिए कीमाथेरेपी ही एक कारगर उपाय है। लेकिन कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट भी सामने आते हैं। तोमर ने कहते हैं, 'असल में कीमोथेरेपी से स्वस्थ कोशिकाएं भी खत्म हो जाती हैं, जबकि गौमूत्र केवल संक्रमित कोशिकाओं को मारता है।'
बहरहाल इस रिसर्च में कितनी सच्चाई हैं और वैज्ञानिकों को दावा कितना कारगर साबित होता है, यह आने वाले समय में पता ही चल जाएगा।
डाउनलोड करें पत्रिका मोबाइल Android App: https://goo.gl/jVBuzO | iOS App : https://goo.gl/Fh6jyB
Post a Comment