गाय का दूध पीते हैं तो होगा ये बड़ा फायदा

कब्ज ऐसी समस्या है जो अकेले कई बीमारियों को जन्म देती है। अधिकतर पेट की बीमारियों की शुरुआत कब्ज से ही होती है और बाद में गंभीर रूप लेती हैं। समय रहते कब्ज का इलाज कराया जाय तो कई बीमारियों से भी बचाव संभव है। जानते हैं कब्ज की समस्या में आयुर्वेद कितना कारगर है।

कब्ज की समस्या है तो इसके लिए इसके लिए रोज 4-6 मुनक्के खाएं। मुनक्के को रात में भिगो दें और सुबह उसका बीज निकाल लें और अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। अगर किसी को कब्ज के साथ जलन है तो एक चम्मच साबुत धनिया और सौंफ को रात में एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह चाय की जगह इसमें मिश्री मिलाकर पीएं। जिसको कब्ज के साथ जलन नहीं है या फिर डायबिटीज के मरीज है वे बिना मिश्री मिलाए ही पीएं। जल्द आराम मिलेगा।

कब्ज है तो भैंस का दूध पीने से बचें

कब्ज में दूध फायदेमंद होता है लेकिन भैंस का दूध नहीं पीना चाहिए। हल्का गुनगुना गाय का दूध रात में सोने से पहले पीना कब्ज के रोगियों के लिए लाभकारी रहता है। इसमें त्रिफला और हरीतिकी भी फायदेमंद होता है। रोजाना त्रिफला का सेवन सुबह-शाम 4-6 ग्राम तक कर सकते हैं। वहीं हरीतिकी का प्रयोग सुबह-शाम खाना खाने के बाद करना चाहिए। इसको आधा चम्मच की मात्रा में ले सकते हैं।

अरंडी का तेल भी कब्ज में राहत देता है। इसके 4-6 चम्मच तेल को रात में सोते समय एक गिलास दूध में अच्छी तरह से मिलाकर पीना फायदेमंद रहता है। अगर किसी को दूध में अरंडी का तेल मिलाकर पीने में परेशानी होती है तो इस तेल में बैंगन को फ्राई कर लें और सोने से पहले खा लें। एक बार में 100 ग्राम बैंगन से अधिक न खाएं।

कब्ज की समस्या है तो मौसमी फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में खाना चाहिए। इससे भी कब्ज में आराम मिलता है। इसके साथ ही हर व्यक्ति को रोजाना करीब 2-3 लीटर पानी भी पीना चाहिए। इससे भी कब्ज के रोगियों को लाभ मिलता है।

डॉ. अजय साहू, आयुर्वेद विशेषज्ञ, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर

Let's block ads! (Why?)

Post a Comment

Previous Post Next Post